पूर्व अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस का दीवाना था गद्दाफी

कोंडोलिजा राइस के बारे में आपको बता दें वह अफ्रीका मूल की महिला थीं जो अमेरिका की 66वीं विदेश मंत्री बनी थीं। कोंडोलिसा राइस राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश के शासन में अमेरिका की विदेश मंत्री थीं। उस समय जब अरब देशों में आतंक का साया व्याप्त था तो उस दौरान कोंडोलिजा राइस अरब देशों के दौरे पर गई थीं। जहां उनकी मुलाकात कर्नल मुअम्मर गद्दाफी से हुई थी। इस मुलाकात के बाद हसीनाओं का दीवाना गद्दाफी कोंडोलिजा राइस का दीवान हो गया।
इसका खुलासा गद्दाफी ने एक प्राइवेट न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में किया था। जिसमें गद्दाफी ने कहा था कि मुझे इस हसीन अमेरिकी विदेशमंत्री के तेवर पसंद आते हैं। वे जिस अंदाज में अरब देशों को आदेश देती हैं वे लाजवाब है। उसने यह भी कहा था कि मैं इस महिला का दीवाना हूं। गद्दाफी के इन बयानों से इतना साफ था कि वो हर औरत को एक ही नजर से देखता था। चाहे कोई आम महिला हो या फिर उच्च पदों पर बैठी कोई पावरफुल महिला।


Click it and Unblock the Notifications
