मानेसर में मारूती सुजुकी की हड़ताल खत्म, प्रोडक्शन शुरू

इस हड़ताल का दौर इस महीने की 7 तारीख से जारी था। इस हड़ताल की वजह से कंपनी को लगभग 9 सौ करोड़ का नुकसान हुआ। इस हड़ताल की शुरुआत मानेसर प्लांट में भी अलग से यूनियन बनाने की मांग को लेकर हुई थी। कंपनी ने कर्मचारियों की इस मांग को मानने से मना कर दिया था। कंपनी के मुताबिक गुड़गांव संयंत्र की यूनियन ही मानेसर संयंत्र के कर्मचारियों को नियंत्रित करेगी।
जिसके विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया। इस हड़ताल को खत्म करने के लिए बुधवार से ही हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यह बातचीत चल रही थी। समझौते पर पहुंचने से पहले माना जा रहा था कि कंपनी प्रबंधन ने व्यक्तिगत स्तर पर उन सभी कर्मचारियों के मामलों पर विचार किया जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। अब फिर से मारुति के मानेसर संयंत्र में प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications