उत्तर प्रदेश के हालात कश्मीर से भी खराब: राजनाथ

Rajnath Singh
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है राज्य के हालात कश्मीर से भी खराब हो गये है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कहना है कि बहुजन समाज पार्टी सरकार के साढे चार वर्षें में लोगों ने कानून व्यवस्था की स्थिति देखी है उससे यह पता चल ही गया है कि राज्य में अपराधियों का राज है।

नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट का हवाला देते हुए श्री सिंह ने कहा कि अपहरण, लूट, हत्या और बलात्कार जैसे अपराधों के मामले उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में प्रदेश में 27414 अपराधिक मामले दर्ज किए गए जो कानून व्यवस्था की तस्वीर उजागर करने के लिए काफी है। बसपा सरकार के सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों एवं मंत्रियों के नाम हत्या, अपहरण एवं बलात्कार जैसे मामलों में सामने आ रहे हैं।

राजनाथ का कहना है कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली कि ग्राम विकास मंत्री दद्दू प्रसाद पर बलात्कार का आरोप है। यह राज्य के लिए शर्मनाक स्थिति है। महिलाओं के विरद्ध होने वाले अपराध के मामले भी जो तेजी आयी है वह खतरनाक है यह स्थिति सरकार की लापरवाही के कारण है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो ने यह हकीकत भी उजागर की कि देश में दलितों की होने वाली कुल हत्याओं में 37.7 प्रतिशत हत्याएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं जबकि दलितों के अपहरण के मामले में तो यह संख्या लगभग 50 फीसदी पहुंच चुकी है।

राजनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थिति कितनी बिगड चुकी है इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2009 में प्रदेश में पुलिस फायरिंग की 637 घटनाएं हुई जबकि आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस फायरिंग की मात्र 147 यानि राज्य में कश्मीर से अधिक घटनाएं होती हैं। उत्तर प्रदेश में जहां 56 लोग मारे गये वहीं जम्मू एवं कश्मीर में मात्र 28 लोग ही मरे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने बसपा को सत्ता यह सोच कर सौंपी थी कि सपा शासन के गुण्डाराज को समाप्त करना था लेकिन सत्ता में आने के बाद बसपा भी सपा के नक्शेकदम पर चल निकली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+