समाजवादी पार्टी ने आठ प्रत्याशी बदले

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्याशियों के बदलने की घोषणा कर दी। कुछ लोग क्रांति रथ की यात्रा के दौरान बदले राजनीति समीकरणों को इसकी वजह मान रहे हैं। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अनुसार श्री यादव ने मुजफ्फ्रनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट से अमीर आलम जबकि पीलीभीत जिले की बीसलपुर सीट से अशोक गंगवार को प्रत्याशी घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि इनके अलावा पूर्व घोषित आठ प्रत्याशियों के स्थान पर नये उम्मीदवार घोषित किए गये हैं। मुजफ्फ्रनगर जिले की पुरकाजी(सु) सीट से नरेन्द्र बाल्मीकि, पीलीभीत जिले की बरखेड़ा सीट से हेमराज और पूरनपुर(सु) से प्रीतम सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। लखीमपुर खीरी जिले की कस्ता (सु) सीट से सुनील कुमार भार्गव, हरदोई जिले की बालामऊ (सु) सीट से अनिल वर्मा, कानपुर जिले की महाराजपुर सीट से अरुणा तोमर, आजमगढ जिले की मेहनगर (सु) सीट से बृजलाल सोनकर और वाराणसी जिले की अजगरा सीट से भैया लाल कनौजिया को नया प्रत्याशी घोषित किया है।
इस प्रकार अचानक प्रत्याशियों के बदले जाने से सपा एक खेमा काफी नाराज है। बताया जा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में क्रांति रथ यात्रा के दौरान पाया कि राज्य के कई इलाकों में सपा काफी कमजोर है और उनकी जन सभाओं में भी उम्मीद के मुताबिक भीड़ भी नहीं जुटी जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि क्यों न पार्टी कुछ प्रत्याशियों को बदले ताकि चुनाव के दौरान पार्टी अधिक से अधिक सीटें निकाल सके। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवार बदले जाने का फैसला क्रांतिरथ यात्रा के दौरान ही ले लिया गया था लेकिन इसकी घोषण अब की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications