फिलीपीन विद्रोहियों ने फिर खेला मौंत का तांड़व, 6 मरे

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख इलपिदियो दि असीस ने आज कहा कि विद्रोही लड़ाकों ने कल जाम्बोआंगा सिबुगे प्रांत में सेना के काफिले, एक सैन्य आपूर्तिकर्ता ट्रक और एक संयुक्त सेना पुलिस गश्त दल पर हमले किये जिससे सात सैनिक और तीन अधिकारी घायल हो गए। मुस्लिम विद्रोही कथित रूप से मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट के सदस्य हैं।
विद्रोहियों के प्रवक्ता वान अल हक ने कहा कि 15 से 20 अक्तूबर के बीच हुए हमले सेना के मुस्लिम गांवों के प्रति कथित भेदभाव के बदले के तौर पर स्थानीय विद्रोही बलों की पहल हैं। जामबोआंगा सिबुगे में सेना की 102वीं बिग्रेड के कमांडर कर्नल सैंटीयागो बालुयोट ने कहा कि पहली झडप 15 अक्तूबर को पायओ टाउनशिप में हुई जब अपराध के एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने जा रहे पुलिस अधिकारियों और सैनिकों पर गोलीबारी हुई।












Click it and Unblock the Notifications