भ्रष्टाचार से निपटने में कोताही न बरते सीबीआईः पीएम

PM's speech at conference of CBI
दिल्ली (ब्यूरो)। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूरे रौव दिखे। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के इस बयान के बाद कि मनमोहन सिंह देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री है के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सीबीआई और राज्यों की भ्रष्टाचार की जांच से जुड़ी एजेंसियों के एक कांफ्रेंस में भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंन कहा, सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आने वाले सिविल सोसायटी और एनजीओ के सुझावों का सरकार स्वागत करती है। साथ ही सरकार के एजेंड़े में अन्ना जन लोकपाल बिल सबसे ऊपर है।

प्रधानमंत्री ने कांफ्रेंस कहा, कोई कितना भी ताकतवर व्यक्ति क्यों न हो। सरकार उसके खिलाफ अवश्य कार्रवाई करेगी। उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों को नसीहत दी औऱ कहा कि आप कार्रवाई से न छिछके। सरकार आपलोगों के साथ है। मनमोहन सिंह ने कहा, सरकार के एजेंडे में भ्रष्टाचार के खात्मे का मुद्दा सबसे ऊपर है। हालांकि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कानून बनाने के साथ साथ दूसरे उपाय भी जरूरी हैं। प्रधानमंत्री ने सीबीआई को भी राजनीनित दबाव में नहीं आने की नसीहत दी।

प्रधानमंत्री आरटीआई पर भी सफाई दी औऱ कहा कि सूचना का अधिकार सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने का मजबूत टूल है। साथ ही उन्होंने कहा कि दस साल से ज्यादा समय से लंबित मामलों की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक समिति गठित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+