लम्बे समय से आतंकवाद को संचालित कर रहा है पाकिस्तान: हिलेरी

पाकिस्तान से वैध प्रवास पर आया मोहम्मद हसन खालिद मैरीलैंड में रह रहा है। मोहम्मद को आयरलैंड में रहने वाले अल्जीरियाई अली चरफ डमाशे के साथ मिल कर साजो समान मुहैया कराने और आंतकी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। आतंकवादियों को साजो समान मुहैया कराने के आरोपी खालिद को इस साल के जुलाई महीने में गिरफ्तार कर लिया गया था। दोषी पाये जाने पर खालिद को 15 साल कैद की सजा मिल सकती है। पिछले साल 46 वर्षीय डमाशे को आयरलैंड से गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका पेंसिल्वेनिया में इस मामले की सुनवाई के लिए उसका प्रत्यर्पण चाहता है।
दोषी पाये जाने पर उसे 45 साल की सजा सुनायी जा सकती है। सहायक अटार्नी जनरल लिसा मोनाको ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर इंटरनेट के जरिए पूरे विश्व में आतंकवादी साजिशों में जुडे़ लोगों पर आरोप लगाए गये हैं। इसमें एक युवक और दो महिलाएं हैं जो अमेरिका में रह रही हैं। इन पर हिंसक आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। आरोप के मुताबिक, डमाशे और खालिद ने कोलीन ला रोज के साथ मिल कर आतंकवादियों को साजो समान मुहैया कराया और हत्या की साजिश रची। कोलीन ला रोज को जिहाद जेन नाम से भी जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications