उमर का ऐतिहासिक फैसला कश्मीर में सेना के विशेषाधिकार हटेंगे

सेना से ये अधिकार हटाने के बाद वहां के पुलिस और इलाके में तैनात अर्द्धसैनिक बलों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सेना के इन विशेषअधिकारों को हटाने की जानकारी देते हुए उमर अबदुल्ला ने कहा कि इस कानून के पास होने के बाद वहां की जनता की सुरक्षा को कोई नुकसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री श्रीनगर के पास जेवान में पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए यह कानून बनाया गया था। अब इसे हटाने का समय आ गया है।
अगर सेना के विशेष अधिकारों की बात करें तो इसके तहत सेना जम्मू-कश्मीर में शक के आधार पर किसी को भी गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस द्वारा बिना कोई एफआईआर दर्ज कराए पुलिस किसी को भी उठाकर ले जा सकती थी। इतना ही नहीं शक के आधार पर सेना किसी को भी गोली मार सकती थी। अब आर्म्स फोर्सेस स्पेशल सर्विस एक्ट के तहत सेना के ये अधिकार खत्म कर दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications