दुबई में दारू पीकर भारतीय युवक ने दोस्त का कान काट डाला

दुबई कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टैंस में अभियोजकों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय आरोपी व्यक्ति ने 35 वर्षीय आरएन को स्थाई रूप से विकलांग बना दिया। आरोपी व्यक्ति की पहचान केवल एसएम के रूप में हुई है। गल्फ न्यूज दैनिक अखबार के अनुसार एसएम ने अदालत में कहा हां जनाब मैं अपराधी हूं। मैंने उससे झगड़ा किया और मुंह से उसका कान काट लिया।
अभियोजकों ने कहा कि इस हमले की वजह से आरएन एक प्रतिशत स्थाई विकलांगता का शिकार हुआ है। अदालत के न्यायाधीश हमद अब्दुल लतीफ अब्दुल जावेद ने जब पूछा कि इन दोनों व्यक्तियों के बीच झगड़ा किस बात पर हुआ तो आरोपी ने कहा कि यह वही व्यक्ति है जिसने मुझे शराब पिलाई और फिर मैंने उस पर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications