मां-बेटे पर गोली चलाने वाले दो गिरफ्तार

Two arrested in Charge of attempt to murder
बहादुरगढ़। जिले के गांव कासनी में मंगलवार की सुबह मां-बेटे पर गोलियां चलाकर कातिलाना हमला करने के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही है। पकड़े गए आरोपियों से घटना को लेकर गहराई से पूछताछ की गई है ताकि पूछताछ में निकलने वाली जानकारियों के आधार पर उनके बाकी साथियों को भी जल्द से जल्द काबू कर सलाखों के पीछे डाला जा सके।

जिला पुलिस अधीक्षक पी.आर. सिंह ने मीडिया को इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वारदात के तुरंत बाद सक्रियता से घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को जल्द ही कामयाबी हासिल हुई है और इस केस के दो सूत्रधारों देवेंद्र पुत्र होशियार सिंह वासी गांव चुलियाना जिला रोहतक एवं संदीप पुत्र शमशेर सिंह वासी गांव कासनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों से गहराई से पूछताछ करने के बाद उन्हें अदालत के सम्मुख पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश दे दिए गए हैं। उधर, पुलिस को दिए ब्यान में इस गोलीकांड में घायल हुए सुनील पुत्र हवा सिंह ने कहा है कि वे तीन भाई थे जिनमें से बीच वाले अनिल का कत्ल सुरेंद्र उर्फ ढीलू आदि ने कर दिया था और करीब सवा साल पहले उसके सबसे छोटे भाई विनोद ने अपनी भाभी राजबाला (शिकायतकर्ता सुनील की धर्मपत्नी) को गोली मार कर हत्या कर दी थी और इसका इल्जाम रंजिश के चलते करतार आदि पर लगाते हुए केस दर्ज करा दिया था लेकिन बाद में पुलिस ने हकीकत निकालते हुए विनोद को गत माह की 9 तारीख को अपनी भाभी राजबाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

उसके बाद से विनोद रोहतक जेल में कैद है। शिकायतकर्ता सुनील का आरोप है कि विनोद की पत्नी सुजन्ता ने इसी बात की रंजिश रखते हुए संदीप पुत्र धर्मबीर वासी गांव कारौर जिला रोहतक व तीन-चार अन्य लड़कों के साथ मिलकर उसकी मां बीरमति एवं खुद उस पर गोलियां चलवाकर उनकी जान लेने का प्रयास किया है। इस ब्यान के आधार पर झज्जर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 621, आईपीसी की धाराओं 307, 452, 148, 149 एवं आम्र्ज एक्ट 25/54/59 के अंतर्गत दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+