त्यौहारों में मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई चैकिंग

Security tightened ahead of Diwali in Haryana
करनाल। त्यौहारों पर सुरक्षा उपायों के मद्देनजर होटलों,धर्मशालाओं, ढाबों तथा रिसोर्टस आदि की चैकिंग की जाए। यह आदेश हरियाणा पुलिस के करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनंत कुमार ढुल ने करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर के पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में दिवाली,गौवर्धन पूजा तथा धनतेरस का त्यौहार आ रहा है।

श्री ढुल ने बाजारों में महिलाओं से छेड़छाड़ तथा चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गस्त बढ़ाने,स्थाईतौर पर नाका प्वाईंटस लगाने तथा यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पूजा स्थलों पर भी पुलिस की तैनाती की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को बम्ब पटाखे आदि बेचने वालों से नियमानुसार सख्ती से पेश आने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के निर्धारित स्थान के अलावा अन्य स्थान पर पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि इन कार्यों की निगरानी के लिए उपपुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की विशेषतौर पर ड्यूटी लगाई गई है। श्री ढुल ने आगे बताया कि भीड़-भाड़ वाले बाजार,शापिंग माल,सिनेमा हाल,बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू की गई। उन्होंने आमजन को त्यौहारों की शुभकामनाएं देते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस की सहायता करने की अपेक्षा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+