उत्तर प्रदेश में मिला देशी बमों का जखीरा

क्षतिग्रस्त मकान का मलबा हटवा रही पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए जब मलबे के नीचे से भारी मात्रा में विस्फोटक निकला। पुलिस ने तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाकर विस्फोटक को निष्क्रिय कराया।
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद इलाके के थिन्सेपुर गांव में एक मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कार्य किया जाता था। पटाखा बनाने के दौरान जबरदस्त विस्फोट हुआ जिससे मकान की छत व दीवारे क्षतिग्रस्त हो गयीं। पुलिस के अनुसार अनीस नाम का व्यक्ति अपने घर में ही अवैध पटाखे बनाने का धंधा करता था। हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी थी तथा पांच अन्य घायल हो गए थे।
पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया तो उन्होंने बताया कि वह लम्बे समय से यह करोबार कर रहे थे। पुलिस क्षत्रिग्रस्त मकान से मलबा हटवा रही थी। इस दौरान पुलिस को वहां डबल बेड व टीन के बक्सों में बड़ी संख्या में देशी बमों व आतिशबाजी का जखीरा मिला। इतनी भारी संख्या में विस्फोटक देखने के बाद स्थानीय पुलिस ने लखनऊ व आगरा से जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाया।
विशेषज्ञों ने विस्फ्टोको के नमूने जांच के लिए एकत्र कर लिए। मलबे से बरामद विस्टकों को नदी के किनारे निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर यह विस्फोटक अनीस के पास कहां से आता था। पुलिस चिकित्सालय में भर्ती लोगों से पूछताछ कर रही है कि हो सकता है कि कोई सुराग लग जाए।
गौरतलब है कि इलाके में कल हुए इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी थी और पांच घायल होने के बाद संबंधित थाना व चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकॢमयों को निलंबित किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि यदि मकान के भीतर इतने बड़े स्तर पर यह करोबार हो रहा था तो आखिर स्थानीय चौकी प्रभारी व थाना इंचार्ज को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई या फिर यह सबकुछ उनके संरक्षण में चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications