बसपा सांसद के प्रतिनिधि ने अधिकारी को गोली से उड़ाया

Murder
लखनऊ। बांदा के जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की दिन दहाड़े उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिले के कोतवाली इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद लोगों में दहशत फैल गयी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को नामजद किया है। सूत्रों के अनुसार हत्यारोपी हमीरपुर के सांसद विजय बहादुर सिंह का प्रतिनिधि है तथा उनके लिए कार्य करता है। अपर मुख्य अधिकारी आनन्द सिंह चौहान ने पिछले दिनों हत्यारोपी ठेकेदार को अवैध वसूली करते पकड़ा था जिसके बाद बुधवार को यह घटना हो गयी।

बांदा जिला पंचायत में तैनात अपर मुख्य अधिकारी आनन्द सिंह चौहान अपने घर से कार्यालय जाने के लिए निकल रहे थे। श्री चौहान का घर कोतवाली इलाके में आवास विकास कालोनी में है। वह जैसे ही अपने घर से निकले उसी वक्त तीन लोग उनसे मिलने आ गये। घर के दरवाजे पर उक्त लोग चौहान से बहस करने लगे और देखते ही देखते विवाद गहरा गया। विवाद बढऩे पर उन लोगों ने चौहान को गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

गोली की आवाज सुनकर जब तक घर के भीतर के लोग बाहर आते तब तक हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से 9 एमएम पिस्टल के तीन खोखे मिले है। पूछताछ में पता चला कि घटना के वक्त उनका चालक मो. हनीफ और लिपिक मधुकर गुप्ता रसोई में थे। पुलिस का कहना है कि चौहान के ड्राइवर मो. हनीफ की तहरीर पर कोतवाली में बछैवरा के रहने वाले ठेकेदार जयराम सिंह तथा उसके रिश्तेदार व साथी ठेकेदार दिनेश सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार हत्या के मामले में नामजद जयराम सिंह बहुजन समाज पार्टी के हमीरपुर से सांसद विजय बहादुर का प्रतिनिधि है और दिनेश सिंह जयराम का रिश्तेदार है। जयराम ङ्क्षसह की पत्नी सीता जिला पंचायत सदस्य हैं। चौहान कल बैंदा घाट पर अवैध वसूली करते समय जयराम सिंह से कुछ कागजात लेकर बांदा आ गये थे तथा जयराम वही दस्तावेज लेने चौहान के घर आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+