मोदी ने अगर पाकिस्तानियों का साथ दिया तो अच्छा नहीं होगा : बाल ठाकरे

ठाकरे ने यह बात मोदी की उस मांग से जुड़े सवाल के जवाब में कही जिसमें उन्होंने कहा था कि अजमेर शरीफ की दरगाह पर जियारत की इच्छा रखने वाले पाकिस्तानियों के लिए वीजा की प्रक्रिया में ढील दी जानी चाहिए।
गौरतलब है कि राजस्थान के अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने भारी संख्या में पाकिस्तानी लोग आते हैं। जिनके लिए पाकिस्तानियों को वीजा बनवाना पड़ता है। नरेन्द्र मोदी ने वीजा प्रथा में नरमी बरतें जाने की बात कही थी। जिसके बाद भड़की शिवसेना ने सीधे तौर पर मोदी पर निशाना साध दिया।
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ठीक है कि हम नरेन्द्र मोदी जी का सम्मान करते हैं। वो एक कद्दावर नेता हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि अगर वो गलती करेगें तो उनकी कोई गलती को बर्दाश्त किया जायेगा। मैं अपने देश और हिदुत्व को इससे दूषित नहीं होने दूंगा।
हालांकि ठाकरे ने ये भी कहा कि मोदी के ही कारण गुजरात में कमल खिला हुआ है अगर आडवाणी से मतभेद के चलते मोदी को बैकफुट पर किया जायेगा तो भाजपा के हाथ से गुजरात चला जायेगा क्योंकि आडवाणी के पास इतना दम नहीं है कि वो गुजरात में भाजपा का कमल खिलायें।
आडवाणी की रथयात्रा के बारे में पूछे गए सवाल पर ठाकरे ने कहा, यह उसी तरह का है। पहली रथयात्रा विशाल थी। देश को भी इसकी जरूरत थी। पहले का मुद्दा राम मंदिर निर्माण का था और आज का भ्रष्टाचार है। स्थितियां बदल चुकी है, इसलिए मैं इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। क्योंकि आडवाणी हमारे मित्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications