गुजरात में 24 घंटे में दो बार आया भूकंप

earthquakes
अहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ इलाके में कल रात रिएक्टर स्केल पर 5.3 की तीव्रता वाला भूकंप आने के बाद आज भी भुटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान विभाग ने यहां कहा कि जूनागढ़ और आसपास के इलाकों में आज सुबह करीब पौने नौ बजे रिएक्टर स्केल पर 4.1 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि कल रात आये भूकंप में 12 लोग घायल हो गये और मिट्टी के 50 घर क्षतिग्रस्त हो गये। कल रात दस बजकर 48 मिनट पर आये भूकंप का केंद्र जूनागढ़ जिले के वनस्थली शहर के नजदीक सासन गिर से करीब 20 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित था। भूकंप के झटके अहमदाबाद, दक्षिण गुजरात और मुंबई में भी महसूस किये गये।

राहत आयुक्त के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने सासन गिर इलाके के गांवों में आज राहत एवं चिकित्सा दल को रवाना किया जहां से मकान ढहने की खबरें हैं। जूनागढ़ के जिलाधिकारी ए.एम. परमार ने कहा कि हम क्षति का आकंलन कर रहे हैं जो गिर जंगल के आसपास के दस गांवों में हुई है। उन्होंने कहा कि लाडोली, जालंधर, खोरसा, धर्मपुर और अन्य गांवों में भी क्षति की खबरें हैं। उन्होंने कहा कि मकान ढहने के कारण घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं । परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी लाडोली और जालंधर गांवों का आज दौरा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+