दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में भाइयों समेत तीन की मौत

देखते ही देखते ट्रैक्टर तथा खेत मालिकों के पक्ष के लोग एक-दूसरे पर गोलियां चलाने लगे। उन्होंने बताया कि इस वारदात में एक पक्ष के सतीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके भाई ओमवीर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
दूसरे पक्ष के भूरे सिंह यादव नामक व्यक्ति की भी गोली लगने से मृत्यु हो गई। सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी में पिन्टू तथा सुनील नामक व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपसी संघर्ष में शामिल दोनों पक्ष एक-दूसरे के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications