डीयू में सेना के खिलाफ नारेबाजी, भिडे़ छात्र

डीयू सूत्रों के मुताबिक, बुधवार दोपहर को नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट्स फैकल्टी के बाहर सेव कश्मीर नामक संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में कुछ संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इन सभी छात्र-छात्राओं ने भारतीय सेना के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ये लोग कथित दौर पर मणिपुर में अनशन पर बैठी इरोम शर्मिला के समर्थन में आए थे। गौरतलब हे मणिपुर से आर्म्डफोर्स स्पेशल पावर एक्ट-1958 को वापस लेने की मांग को लेकर करीब 11 सालों से इरोम शर्मिला अनशन पर बैठी है।
इस दौरान कुछ अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और इन छात्रों के साथ उलझ गए। दूसरे संगठनों के छात्रों ने सेव कश्मीर के कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन तुरंत बंद करने और वहां से जाने को कहा लेकिन छात्र नहीं माने। इसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए। सेना के खिलाफ नारा लगानेवाले सभी स्टूडेंट कश्मीर से आए थे और बिना अनुमति आर्ट फैकल्टी में भाषण दे रहे थे। इस बात को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं से इन लोगों की झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शर्मिला समर्थकों को हिरासत में ले लिया।
एबीवीपी प्रदेश मंत्री रोहित चहल ने कहा कि भारतीय सेना के प्रति हमें शर्मिला समर्थकों के विरोध करने के तरीकेसे एतराज है, लेकिन एबीवीपी की ओर से कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया। सेना के खिलाफ नारा लगा रहे इस एसएसएससी संगठन की दिल्ली मीडिया कोआर्डिनेटर देविका मित्तल ने बताया कि श्रीनगर से शुरू हुआ यह कारवां दिल्ली के बाद अलीगढ़, लखनऊ, कोलकाता भी जाएगा। उन्होंने कहा हम राष्ट्रविरोधी नहीं है। हम मणिपुर मं न्याय चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications