मुंबई हमले के साजिशकर्ता हेडली का वीडियो जारी

डेविड हेडली से की गई पूछताछ की वीडियो सार्वजनिक करने के लिए 'प्रो-पब्लिका' और 'पीबीएस शो फ्रंटलाइन' नाम के 2 मीडिया समूहों ने अदालत में याचिका दी थी। अदालत ने मीडिया समूहों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए एफबीआई को ये वीडियो जारी करने का आदेश दिया था। इस वीडियो में हेडली को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए दिखाया गया है।
इस वीडिया में हेडली ने पाकिस्तान मूल के दूसरे आतंकवादी तहव्वुर हुसैन राणा के बारे में भी जानकारी दी है। जो उनके बचपन का दोस्त है। वीडियों में हेडली को यह भी कहते हुए देखा गया है कि वह हमले की साजिश संबंधी सारी जानकारियां इस शर्त पर देगा कि उसको फांसी की सजा न दी जाए। जिसके लिए हेडली हर तरह का समझौता करने के लिए तैयार था।












Click it and Unblock the Notifications