अन्ना ने जेड सुरक्षा लेने से फिर किया इंकार, राज्य सरकार परेशान

लेकिन अन्ना ने पहले की तरह जेडे सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि केन्द्र और महाराष्ट्र दोनों ही जगह कांग्रेस की सरकार है। खैर आगे क्या होता है ये तो आने वाले वक्त में पता चल जायेगा। आपको बता दें कि बुधवार को गृहमंत्रालय ने कहा था कि उनको अपनी ऐजेंसी से खबर मिली है कि समाज सेवी अन्ना हजारे की जान को खतरा है। उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। मालूम हो कि अन्ना और अन्ना टीम की सुरक्षा को लेकर लगातार बातें हो रही है, क्योंकि अन्ना टीम के सदस्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं।
पिछले हफ्ते अन्ना टीम के सदस्य प्रशांत भूषण पर कुछ अराजक तत्वों ने उनके ऑफिस में घुसकर हमला कर दिया था, वो कश्मीर मुद्दे पर प्रशांत भूषण से सहमत नहीं थे तो वहीं मंगलवार को अन्ना के अर्जुन अरविंद केजरीवाल पर जितेन्द्र नामक व्यक्ति ने चप्पल फेंकी। वो केजरीवाल से इसलिए नाराज था क्योंकि केजरीवाल कांग्रेस के विरूद्द प्रचार कर रहे हैं। खैर अभी तक अन्ना की सुरक्षा के सवाल पर अन्ना और अन्ना टीम की ओर से कोई बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications