उत्तर प्रदेश में सत्ता मिली तो रामराज होगा: राजनाथ

भारतीय जनता पाटर्ी के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल पर आज लखनउ में एक कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय चप्पल फेंके जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता माया साकार के कुशासन का शिकार है। तथा काग्रेस और बसपा एक दूसरे से मिले हुए है। राजनाथ सिंह ने केजरीवाल पर हमले की निंदा किया और कहा कि जनतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और केजरीवाल पर चप्पल फेंक कर हुए हमले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।
उन्होने कहा कि इन घटनाओ से देश एंव प्रदेश में चलित कुशासन की झलक प्रदर्शित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी व्यक्ति से कोई वैचारिक मतभेद है तो वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध व्यक्त कर सकता है मगर हिंसा और हमले का रास्ता निंदनीय है एवं जनतंत्र में इसके लिए कोई स्थान नहीं है। देश एंव प्रदेश में भाजपा का राज आने पर राम राज जैसा सुशासन संचालित होगा।












Click it and Unblock the Notifications