दिमागी डॉक्‍टर की जगह आरएसएस के पास जायें दिग्विजय: उमा भारती

BJP leader Uma Bharti
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को हाल ही में अन्‍ना हजारे ने दिमाग की जांच कराने के लिए मानसिक चिकित्‍सालय जाने की बात कही थी, अब उमा भारती ने कहा है कि दूषित मानसिकता से ग्रसित हैं और इस मानसिकता में बदलाव के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केंद्रों पर जाना चाहिए। यदि दिग्विजय एक वर्ष तक संघ के केंद्र जाएंगे तो न केवन उनकी मानसिकता बदलेगी बल्कि उनके भी राष्ट्रीय भक्ति भावना भी भर जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस महासचिव को सलाह दी है कि संघ की शाखाओं में देश भक्ति की बातें दिखायी जाती और वर्तमान में दिग्विजय को इसकी सबसे अधिक जरूरत है।

उमा भारती ने कहा कि संघ की शाखा में जाने से व्यक्ति की जीवन शैली एवं विचारों में बदलाव आता है तथा राष्ट्रभक्ति कूट कूटकर भर जाती है। शाखा में जाने से उनके अन्दर नयी सोच पैदा होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्री सिंह बयान देते हैं उसके कोई मतलब नहीं होते लेकिन फिर भी उनकी बयानबाजी बंद नहीं होती।

प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर हो रही बयानबाजी पर उमा भारती ने कहा कि भाजपा में प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है और इन पदों का कौन दावेदार होगा यह कोई मुद्दा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर पार्टी नेतृत्व इस बात की घोषणा कर देगा कि इन पदों पर किसे बैठना है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही उमा भारती लालकृष्ण आठवाणी को आगामी प्रधानमंत्री करार दे चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता लालकृष्ण आडवाणी भ्रष्टाचार मुद्दे पर रथयात्रा कर रहे हैं जबकि प्रदेश में इन्हीं मुद्दों पर पार्टी नेता राजनाथ सिंह एवं कलराज मिश्र यात्रायें निकाल रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री मायावती को मिले सोने के हाथियों की जांच करायी जाएगी इतना ही नहीं हाथियों की नीलामी लखनऊ के अम्बेडकर पार्क में की जायेगी तथा उससे मिले धन को प्रदेश के विकास में खर्च किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है और पूरा तंत्र भ्रष्ट हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+