केजरीवाल पर हमले की निंदा करके अग्निवेश ने एहसान जताया

Arvind Kejriwal
लखनऊ। मंगलवार शाम को सिविल सोसायटी के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल पर जितेन्द्र पाठक की ओर से चप्पल फेंकी गयी जिसकी चारों ओर निंदा हो रही है। अन्ना टीम के कभी अहम सदस्य रहे स्वामी अग्निनेश ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है लेकिन वो केजरीवाल पर ताना कसने से बाज नहीं आये। स्वामी अग्निवेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके ऊपर जब हमला हुआ था तो यही केजरीवाल और भूषण दोनों ने चुप्पी साध ली थी लेकिन वो उनके जैसे नहीं हैं, दोनों के साथ जो भी हुआ है सही नहीं हुआ है। लग रहा था कि जैसे वो इस हमले की निंदा करके एहसान जता रहे हैं।

तो वही भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये कोई तरीका नहीं है विरोध जताने का, बात-चीत करके किसी मसले को हल किया जाता है, ये हिंसात्मक रवैया अपनाना लोकतंत्र के नियमो के खिलाफ है। गौरतलब है कि अन्ना के अर्जुन केजरीवाल पर मंगलवार की शाम को झूलेलाल पार्क में जालौन के एक नागरिक ने चप्पल फेंकी। चप्पल फेंकने वाला युवक का नाम जितेंद्र पाठक है, वो अपने आप का राहुल गांधी का भक्त बताता है और वो पूर्व में कांग्रेस के फ्रंटल संगठन सेवा दल का सदस्य रह चुका है। उसने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ अराजकता फैला रहे हैं, वो लोगों को भड़का रहे हैं जिससे नाराज होकर उसने उनके ऊपर चप्पल से हमला किया।

केजरीवाल से पहले अन्ना टीम के अहम सदस्य प्रशांत भूषण पर भी उनके ऑफिस चेंबर में घुसकर कुछ लोगो ने हमला किया था। हमलावर प्रशांत भूषण पर कश्मीर पर दिये गये विवादास्पद बयान से नाराज थे। उन्होंने अपने आप को भगत सिंह क्रान्तिदल के नेता बताया था और कहा था कि वो पूर्व में भाजपा के साथ काम कर चुके हैं। हमलावर और राजनाथ सिंह की एक तस्वीर भी मीडिया में आयी थी लेकिन राजनाथ सिंह ने उस व्यक्ति को जानने से इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+