अरविंद केजरीवाल पर गृह मंत्रालय ने आईबी से रिपोर्ट मांगी

हालांकि उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में टीम अन्ना के सदस्यों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकारों की है, लेकिन यदि टीम अन्ना के सदस्य केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास गुहार लगाते हैं तो उन्हें अवश्य सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। आपको बता दे कि पिछले हफ्ते प्रशांत भूषण पर हुए हमले की खुद केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने भी निंदा की थी। यही नहीं उन्होंने प्रशांत भूषण का हालचाल जानने के लिए मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को राममनोहर लोहिया अस्पताल भी भेजा था।
हालांकि प्रशांत भूषण पर हमले को मंत्रालय एक अपवाद मान रहा था पर जिस प्रकार से मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ उससे मंत्रालय के अधिकारी उनकी सुरक्षा लेकर चिंतित हो गए हैं। संभव है कि आज मंत्रालय का कोई अधिकारी टीम अन्ना से मिले और उन्हें इस बाबत जानकारी दे। माना जा रहा है कि मंत्रालय इस मामले में अपनी छिछालेदर नहीं करना चाहता न ही आलोचना का शिकार बनना चाहता है। क्योंकि टीम अन्ना और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बीच छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है।












Click it and Unblock the Notifications