टीम अन्‍ना में दरार, कोर कमेटी के दो सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा

Split in Team Anna, two core members quit committee
दिल्‍ली। टीम अन्‍ना में फूट पड़ने की चर्चाओं को अब हवा मिल गई है। टीम में फूट की बात उस समय खुलकर सामने आ गई जब टीम के दो प्रमुख सदस्‍यों पीवी राजगोपाल और राजेन्‍द्र सिंह मंगलवार को कोर कमेटी से इस्‍तीफा दे दिया। उन्होंने इस्‍तीफा देते हुए यह‍ कहा कि आंदोलन ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। दोनों सदस्‍यों का कहना है कि टीम भ्रम का शिकार हो रही है।

उन्‍होंने कहा कि टीम अन्‍ना की तरफ से हिसार उपचुनाव में कांग्रेस विरोधी अभियान शुरु करने का निर्णय कोर कमेटी की ओर से नहीं लिया गया था। उन्‍होंने इस बात का दावा भी किया है कि हमारे अभियान में कभी किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन या विरोध करना था ही नहीं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस विरोधी अभियान ही दोनों सदस्‍यों के इस्‍तीफे का कारण हो सकती है।

हालांकि राजगोपाल ने अभी इंस संबंध में ज्‍यादा कुछ जानकारी नहीं दी है। मगर राजेंदर सिंह ने कहा कि उन्‍होंने टीम को अपने आप से अलग इस लिये कर लिया है क्‍योंकि टीम का स्‍वरूप अब पूरी तरह से राजनैतिक हो चुका है। और हिसार समेत अन्‍य कई ऐसे बयान है जिनसे यह स्‍पष्‍ट भी हो चुका है। राजगोपाल अभी केरल के अट्टापडी में हैं। उन्होंने इस विषय पर कोर कमेटी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपने निर्णय के बारे में पत्र लिखा है, वहीं सिंह ने कहा कि उन्हें इस विषय पर पत्र लिखने की जरूरत महसूस नहीं होती, क्योंकि उन्होंने सदस्यता की मांग नहीं की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+