मायावती का आदेश- दिसम्‍बर तक पूरा हो विकास कार्य

Uttar Pradesh chief minister Mayawati
लखनऊ। विधान सभा चुनाव नजदीक आता देख मायावती ने सभी विकास कार्य दिस बर तक पूरे कर लिए जाने के निर्देश दिए। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गयी बैठक में मायावती ने कहा किन विकास तथा जनहित से जुडी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी जाए तथा दिस बर माह तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। मायावती चाहती है कि सभी कार्य जल्द पूरे हो जाएं तकि अगले वर्ष व पूरा ध्यान चुनाव पर दे सकें।

उन्होंने कहा है कि मान्यवर कांशीराम शहरी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र विकास योजना के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि अ बेडकर ग्राम का समुचित विकास कर शासन को सूचित किया जाए। सी.सी. रोड से लेकर सामुदायिक केन्द्रों तक का निर्माण प्रत्येक दशा में दिस बर तक पूरा हो जाना चाहिए। सुश्री मायावती ने किसानों को खाद व अन्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने के स त निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि उर्वरकों पर निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि लेने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए। अधिक से अधिक किसानों को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि समय से लक्ष्य की पूॢत होनी चाहिए। जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मु यमंत्री ने कहा कि लडकियों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शेष प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था शीघ्र की जाये।

उन्होंने सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना के लाभार्थियों का दिस बर तक सत्यापन कर सभी धनराशि व साइकिल आदि उपलब्ध करा दी जाएं। मायावती ने कहा कि योजना के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा कर दी गयी है फिर भी यदि बजट की कमी पड़े तो वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र की जाए। मुख्‍यमंत्री ने सभी अस्पतालों में टीकाकरण व अन्य औषधियों की समय से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवायें उपलब्ध करायी जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+