कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र नेता की गोली मारकर हत्या

वीरेंद्र के गिरते ही युवक उसके सिर में दो गोली मारकर वहां से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही केयू सिक्योरिटी टीम मौके पर पहुंची और वीरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी पारुल कुश, एसडीएम सतबीर कुंडू व केयू रजिस्ट्रार डा. सुरेंद्र देशवाल ने भी मौके का मुआयना किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वीरेंद्र के अलावा एक अन्य युवक को भी गोली लगी थी लेकिन वह भाग गया। देर रात तक पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी थी।
वहीं करनाल के सग्गा गांव में गली में पानी फेंकने को लेकर एक किशोर सोनू की हत्या कर दी, जबकि किशोर के पिता व भाई को भी चाकुओं से गोद दिया। दोनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां से पिता को पीजीआई भेज दिया गया। मृतक के भाई का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। आरोप है कि प्रमोद ने नरेंद्र को चाकू घोंप दिया। उसने नरेंद्र पर चाकू से कई वार किए। उसके ताऊ, ताई व प्रमोद ने उस पर व उसके पिता पर भी कई वार किए। इस हमले में वे भी घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications