आपकी फ्लाइट की स्थिति क्या है जानिए फेसबुक से

Delhi airport is going to join Facebook
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली एयरपोर्ट भी फेस बुक से जुड़ने जा रहा है। इससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संबंधित सभी जानकारी यात्रियों को मिलेगी। साथ ही सोशल नेटवर्क की साइट पर शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही फेसबुक पर एक अलग पेज आम जनता के लिए पेश होगा। यहां बता दें दिल्ली और उसके आस-पास रहने 49 लाख लोगों का फेसबुक पर अकाउंट है। इसमें से ज्यादातर फेसबुक का रोज इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए डायल फेसबुक पर अलग पेज बना रहा है।

http://www.facebook.com/DelhiAirport साइट पर आप शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। एयरपोर्ट संचालित करने वाले अधिकारियों के अनुसार पेज पर जितने भी कमेंट आएंगे उसका जवाब टेक्निकल स्टाफ देंगे। डायल के सीईओ प्रभाकर राव का कहना है कि इससे जुड़कर कई तरह की जानकारी हासिल की जा सकेगी। एयरपोर्ट की सुविधा तो पता चलेगा ही साथ ही फ्लाइट संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी। अगर आप फ्लाइट के एराइवल और डिपार्चर से संबंधित जानकारी हासिल करना चाहेंगे तो आनलाइन जानकारी उपलब्ध होगी। इस तरह यात्रियों से सीधा संवाद डायल रख सकेगा। माना जा रहा है इससे क्रांतिकारी बदलाव आएगा। एक ही फ्लाइट से जानेवाले यात्रियों को जुड़ने का मौका मिलेगा। वे अपनी परेशानी और जानकारी शेयर कर सकेंगे।

इसके साथ ही एयरपोर्ट पर खरीददारी करने वालों एक कूपन दिया जा रहा है। इसके विजेताओं को फार्मूला वन रेस के लिए एक लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत पुरस्कार के साथ ही फार्मूला वन रेस के टिकट दिए जाएंगे। इसे भी फेसबुक के पेज पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीआर में करीब 59 लाख लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं जबकि भारत भर में करीब चार करोड़ लोग जुड़े हैं। इस पहल से आम जनता को एयरपोर्ट की जानकारी जुटाने में आसानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+