ओसामा के संदेशवाहक अल-कुवैती की विधवा से पूछताछ

ऐबटाबाद में दो मई को जिस अभियान में ओसामा और अल-कुवैती मारे गए थे उसी में कुवैती की पत्नी घायल हो गई थीं। पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश जावेद इकबाद के नेतृत्व वाला आयोग सरकार के आदेश से यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर कैसे पांच सालों तक ओसामा के पाकिस्तान में होने की भनक किसी को नहीं लगी? पैनल द्वारा अब डायरेक्टर जनरल एट द ज्वाईंट स्टाफ हेडक्वार्टर्स, एसिसटेंट चीफ आफ एयर स्टाफ तथा मिलिटी आपरेशन्स डायरेक्टरेट के प्रतिनिधियों समेत कई सैन्य अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाने की संभावना है।
अल-कुवैती ओसामा का सबसे विश्वासपात्र संदेशवाहक था। उसका परिवार एबटाबाद के उसी परिसर में ओसामा के परिवार के साथ रहता था। अमेरिकी सैनिकों ने ओसामा को मारने के अभियान के बाद दोनों परिवारों को वहीं छोड़ दिया था। दोनों परिवारों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया। अभियान के बाद हुई जांच में यह बात सामने आयी है कि एबटाबाद के उस परिसर को अल-कुवैती ने ही खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications