साइबर हमले पर जवाबी कार्रवाई करेगा ब्रिटेन

Britain all set for cyber war
ब्रिटेन ने किसी भी प्रकार के साइबर हमले का जवाब देने के लिए ऑनलाइन हथियार विकसित किए हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने यह खुलासा किया है। हेग के मुताबिक साइबर जगत में हमले की बढती आशंकाओं के बीच ब्रिटेन सरकार करोड़ों पाउंड ऑनलाइन सुरक्षा पर खर्च कर रही है। हेग ने द सन को बताया हम अपनी रक्षा हर तरीके से करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि हम न केवल हमले को रोक रहे हैं बल्कि साइबर जगत में हथियारों की दौड़ को भी रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इंटरनेट हर रोज बदलता है और आने वाले सयम में अरबों लोगों तक इसकी पहुंच होगी। इसलिए हथियारों की दौड़ के बढने और अनियंत्रित होने की बेहद आशंका है। विदेश मंत्री ने कहा कि इससे 100 फीसदी तो रक्षा नहीं हो सकती लेकिन हम अपनी महत्वपूर्ण राष्टीय प्रतिष्ठानों की रक्षा करेंगे।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एंटीवायरस बनाने वाली एक कंपनी ने साइबर हमलों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। जिसमें बताया गया था कि कई देशों के रक्षा और आर्थिक संबंधी मसौंदों पर साइबर हमला हो सकता था। इसमें प्रमुख रूप से ब्रिटेन, अमेरिका और भारत को निशाना बनाया गया था। इसके बाद से इस ओर कड़े कदम उठाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+