हिसार में हार के बाद यूपी के लिए कांग्रेस ने कमर कसी

Rita Bahuguna Joshi
लखनऊ। हिसार में मिली कारारी हार ने राहुल गांधी से लेकर यूपी की प्रदेश अध्‍यक्ष रीता बहुगुणा जोशी तक सब सभी को हिलाकर रख दिया है। यही कारण है कि अब तक शांत बैठी कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए बिगुल फूंक दिया है।

अपनी चुनावी रणनीति के बारे में बताते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने एलान किया कि राज्य में बड़े पैनामी पर जन सम्पर्क अभियान, रैलियां, पदयात्राएं व महारैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इन रैलियों में कांग्रेस महासचिव भी हिस्सा लें।

चुनाव नजदीक ही है उम्मीद जतायी जा रहा है कि वर्ष 2012 फरवरी माह में विधान सभा चुनाव हो जाएं। ऐसे में सभी दलों ने अभी से पूरी तैयारी कर दी है। भाजपा व सपा तो चुनाव प्रचार कर रही है और बसपा के शो बीच-बीच में हो ही जाते हैं। ऐसे में बचती है तो सिर्फ कांग्रेस। हिसार में कांग्रेस लोकसभा के उपचुनाव में अपना हश्र देख ही चुकी है।

हिसार में पार्टी का हाल देखने के बाद कांग्रेस ने तय किया है कि अब वह कोई लापरवाही नहीं करेगी बल्कि अगले माह से चुनाव प्रचार शुरू कर देगी। चुनाव प्रकार के दौरान कांग्रेस जन सम्पर्क अभियान से शुरूआत करेगी। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठi नेता करीब डेढ़ माह तक राज्य के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा राज्य सरकार की हकीकत से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि जन सम्पर्क अभियान में राहुल गांधी के शामिल होने की उम्मीद है हो सकता है कि राहुल गांधी एक नवम्बर को लखनऊ का दौरा करें। इसके अतिरिक्त दिसम्बर में 15 रैलियां आयोजित की जाएंगी जिसमें राहुल गांधी शामिल होंगे। रैलियों के माध्यम से कांग्रेस लोगों को बसपा सरकार की गलत नीतियों से परिचित कराएंगे।

इतना ही नहीं कांग्रेसी यूपी की जनता को कांग्रेस की आगामी रणनीति की भी जानकारी देंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं राज्य में आकर लोगों से मुलाकात कर उन्हें सम्बोधित करेंगे। इन रैलियों के बाद दो-दो दिन की पदयात्राएं भी की जाएंगी जिसमें कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी लोगों के घर पहुंचकर उनसे सम्पर्क करेंगे। रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि इसके बाद महारैली का आयोजन किया जाएगा यह रैली लखनऊ में होगी जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता जनता के सामने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+