दबंगों ने युवक को जिंदा जलाया

एटा के कोतवाली क्षेत्र में बनी काशीराम आवासीय कालोनी के ब्लाक नम्बर 6 में रहने वाले रमेश चन्द्र के पुत्र दिनेश कश्यप का पास ही रहने वाले रिंकू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने के बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। दिनेश के परिजनों का कहन है कि झगड़े के बाद रिंकू ने दिनेश को जान से मारने की धमकी दी थी। मां मिथलेश बहन आरती ने पुलिस को बताया कि रिंकू व दिनेश का झगड़ा दो दिन पहले हुआ था। देर रात जब दिनेश घर लौट रहा था तब रिंकू ने उसे दो साथियों के साथ रास्ते में रोक लिया।
दोनों में एक बार फिर झगड़ा हुआ। इस बार रिंकू के साथ उसके साथी पिंकू और पुष्पेन्द्र थे जिस के कारण रिंकू ने दिनेश को काफी मारा। तीनों युवकों ने दिनेश को जमकर पीटने के बाद उस पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी। जब दिनेश के शरीर में आग लगी तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। दिनेश की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। आस पास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल दिनेश को अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सालय में इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गयी। पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी तो पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया। दिनेश की मां मिथलेश की तहरीर पर पुलिस ने रिंकू, पिंकू व पुष्पेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि दिनेश को आग सड़क पर नहीं बल्कि घर के भीतर लगी है जिसके कुछ सबूत पुलिस को मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications