हम हिसार में अपनी हार की समीक्षा करेगें : प्रणब मुखर्जी

भजनलाल के निधन के कारण हिसार सीट खाली हुई थी। इनेलो प्रत्याशी अजय चौटाला दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। और कांग्रेस ने अपना हार लगभग स्वीकार कर ली ।इसलिए अब से थोड़ी देर पहले कांग्रेस के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने खुद कहा कि वो इस हार की समीक्षा करेगें। लेकिन वो ये मानने के लिए तैयार नहीं कि इस हार के पीछे अन्ना और अन्ना की टीम का कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करना है।
जबकि वहीं अन्ना के अर्जुन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिसार में कांग्रेस की हार उसके लिए संकेत है कि अगर वो अपना ये रवैया नहीं बदलती है और जनलोकपाल बिल लेकर नहीं आती है तो पूर देश में उसका यही हाल होगा।
केजरीवाल ने कहा है कि अगर लोकपाल बिल को जल्द ही पास नहीं किया गया तो कांग्रेस आगामी चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतेगी। हिसार में कांग्रेस की हार सारा श्रेय केजरीवाल ने टीम अन्ना को दिया।












Click it and Unblock the Notifications