देहरादून: पत्नी के नाक और होंठ काट पति ने दिया करवाचौथ का तोहफा
देहरादून।
करवाचौथ के अगले ही दिन एक पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। हदों को पार करते हुए पति ने पत्नी के होंठ व नाक चबा डाले। आरोपी पति इसके बाद घटनास्थल से फरार हो गया। परिजनों ने महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कोरोनेशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे पति के शक्की स्वभाव को वजह बताया जा रहा है। घटना अजबपुर अंतर्गत गणेश विहार में हुई। जानकारी के मुताबिक पिंकी (25) अपने पति राजू से पिछले तीन सालों से अलग रहती है। दोनों की शादी तकरीबन दस साल पहले हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी है। id="toptextpromo">पिंकी
अपने माता-पिता के पास रहती है, जबकि राजू गणेश विहार में किराये के मकान पर रहता है। पिंकी महंत इंद्रेश अस्पताल में झाड़ू-पोंछा का काम करती है। जानकारी के मुताबिक रविवार दिन में राजू अचानक पिंकी के घर आया और उसे बात करने के बहाने कमरे में लेकर चला गया। पिंकी की मां गुड्डी देवी के मुताबिक उन लोगों ने समझा कि संभवत: वह पिंकी से बात करने आया है। लेकिन अचानक कमरे से मारपीट की आवाजें आने लगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
जब तक दरवाजा खोला, तब तक राजू वहां से फरार हो गया। उन्होंने देखा कि पिंकी बेड पर लहुलूहान पड़ी थी। तत्काल उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक पिंकी की नाक व होंठ कटे हुए हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोरोनेशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक राजू मूल रूप से दिल्ली का है और टैक्सी चलाता है। परिजनों का आरोप है कि राजू पिंकी पर शक करता था और इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications