उत्तराखंड के मुख्यमंत्री खंडूरी ने किया करीबी मंत्री को बेइज्जत

संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ कौशिक भी थे। जाते वक्त जब खंडूरी अपनी कार में सवार हुए तब दूसरी ओर से स्थानीय विधायक कौशिक भी उनकी कार में चढ़े। कुछ ही मिनट में खंडूरी ने कौशिक से कार से उतर जाने को कहा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिशन सिंह चुफल को बुलाकर उन्हें उनके साथ जाने को कहा। बाद में कौशिक ने आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि वह कहीं किसी जमीन को हथियाने में शामिल नहीं रहे हैं।
इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दूसरो पर आरोप लगाने वाली भाजपा खुद भष्टाचार के मुद्दे पर घिरती नजर आ रही है। पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे बीएस येदुरप्पा ने आरोपो से घिर जाने के कारण 31 जुलाई 2011 को राज्यपाल एचआर भारतद्वाज को अपना इस्तीफा सौपा था। और अब वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के करीबी एंव राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर भूमि हथियाने का आरोप लग रहा है। कौशिक ने आरोपों का खंडन किया और कहा है कि वह कहीं भी और किसी भी जमीन को हथियाने में शामिल नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications