यूपी में टीम अन्ना का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू

Team Anna's campaign starts in Uttar Pradesh
लखनऊ। एक ओर जहां राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं वहीं अन्ना हजारे भी प्रदेश की राजनीति को गरमायेगें। अन्ना टीम सोमवार से यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलायेगी। टीम अन्ना का प्रदेश दौरा ऐसे समय में होगा जब अन्ना मौन व्रत धारण कर लिया है।

भ्रष्टाचार व जनलोकपाल विधेयक के समर्थन में दबाव बनाने के लिए टीम अन्ना एक बार फिर सक्रिय हो रही है। टीम अन्ना सदस्य सोमवार से बुंदेलखंड के बांदा जिले जायेगें लेकिन उनका औपचारिक रूप से अभियान 18 अक्टूबर से शुरू होगा। प्रदेश के बुंदेलखंड की समस्या को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए टीम अन्ना का कहना है कि प्रदेश के सबसे पिछड़े और पिछले छह साल से सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड के कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्या की खबरें अखबार की सुर्खियां बनती रही हैं।

साहूकार और बैंकों का ब्याज तथा भ्रष्टाचार इसके पीछे मूल कारण है। 18 अक्टूबर से शुरू हुए अभियान के तहत टीम अन्ना अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्मभूमि उन्नाव जिले से शुरूआत करेगी। वहां शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करके युवकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम से जुडऩे की अपील की जायेगी। उसी दिन लखनऊ में एक जनसभा आयोजित की जायेगी।

19 अक्टूबर को गोरखपुर और मऊ में सभायें होगी जबकि 21 और 22 अकटूबर को मेरठ और आगरा में कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। गौरतलब है कि जनलोकपाल के समर्थन में दबाव बनाने के लिए टीम अन्ना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली, राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी, अकबरपुर, अ बेडकर नगर, हमीरपुर, कौशा बी, लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी और मैनपुरी में जनमत संग्रह करा रही है। टीम अन्ना का यह दौरा राजनीतिक दलों में खलबली मचाने वाला है। क्योंकि अकबरपुर मु यमंत्री मायावती का गढ़ माना जाता है जबकि हमीरपुर और कौशा बी क्षेत्र के सांसद संसद की उस स्थाई समिति के सदस्य है जहां जनलोकपाल विधेयक को विचारार्थ भेजा गया है।

वाराणसी क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद है। लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का क्षेत्र रहा है जबकि गाजियाबाद से राजनाथ ङ्क्षसह सांसद है। जनमत संग्रह में मतदाताओं से कहा जा रहा है कि जनलोकपाल विधेयक को समर्थन नहीं देने की दशा में वे अपने सांसद को अगले चुनाव में संसद न भेजे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+