राहुल करेंगे 20 अक्‍टूबर को अमेठी का दौरा

rahul gandhi
छत्रपति शाहूजी महाराज नगर। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आगामी 20 अक्तूबर को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। राहुल के प्रतिनिधि के. एल. शर्मा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस के स्थानीय सांसद आगामी 20 अक्तूबर को फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मुंशीगंज जाकर इंदिरा गांधी नर्सिंग कालेज में छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण समारोह में शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि राहुल बाद में अमेठी स्थित कारपोरेशन बैंक की शाखा का उद्घाटन करेंगे और गत 13 अक्तूबर को एक ही परिवार के चार सदस्यों की गला रेतकर हत्या किये जाने की वारदात के शोक संतप्त परिजन से मुलाकात करेंगे। शर्मा ने बताया कि राहुल के अपने दौरे पर राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तथा अन्य केन्द्रीय विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने की भी सम्भावना है।

जिलाधिकारी जे. पी. गुप्ता ने भी राहुल के आगामी दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि 19 अक्तूबर को कांग्रेस सांसद की अध्यक्षता में होने वाली जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। राहुल अब 20 अक्तूबर को सुबह अमेठी पहुंचेंगे और शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। वही राहुल गांधी से मिलेंगे हजारे के गांव के सरपंच हजारे के सहयोगी दत्ता अवारी ने रालेगण सिद्धि से बताया कि हमारे गांव के सरपंच जयसिंह मापरी मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और उनसे गांव का दौरा करने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोग राहुल को रालेगण सिद्धि द्वारा कई क्षेत्रो में कराई गई प्रगति को दिखाना चाहेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या हजारे के मौन व्रत का मुद्दा मापरी की राहुल के साथ बैठक के दौरान उठेगा तो अवारी ने कहा कि इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+