यूपी की जनता से मुलायम ने किये कई वादे

Samajwadi Party supremo Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं समाजवादी पार्टी विभिन्न वर्गों से वायदे करने में जुट गयी है। कभी मुस्लिम तो कभी दलित और अब व्यापारी। सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने व्यापारियों को अपनी ओर करने की नियत से कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने पर व्यापारी को कई सहूलियतें दी जायेंगी।

मुलायम ने व्यापारी पंचायत में कहा कि व्यापारी सपा का साथ दें ताकि पार्टी सत्ता के करीब पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा उन्हें कई सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन काल में व्यापारियों पर ढेरों अत्याचार हुए व्यापारियों की खुलेआम हत्याएं हुई दिन दहाड़े उन्हें लूट लिया गया। बावजूद इसके सरकार की ओर से कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई।

उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि प्रदेश के व्यापारी सपा के साथ आएं क्योंकि आने वाले समय में सपा की सरकार होगी जिसके बाद कई ऐसे सरकारी निर्णय व योजनाएं देखने को मिलेंगी जिनके बारे में सोचा नहीं गया होगा। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में व्यापारियों का सर्वाधिक उत्पीडन हुआ है। मुलायम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर चंदा वसूली जैसे अवैध कार्य किए जाते हैं इसका एक उदाहरण औरया में दिखा जब वसूली के चक्कर में बसपा विधायक ने एक अधिशासी अभियंता को पीट पीटकर मार डाला।

सपा प्रमुख ने अपनी पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि सपा सरकार ने व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए चुंगी व्यवस्था समाप्त करायी और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में उन्हें राहत प्रदान की थी। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि वह सपा की ही सरकार थी जब तमाम दबाव के बावजूद सपा ने अपने शासन काल में प्रदेश में वैट को लागू नहीं होने दिया था। उन्होंने कहा कि सपा व्यापारियों की पीड़ा को समझती है। उन्होंने कहा कि किसान और व्यापारी वर्ग के हित परस्पर जुड़े हुए हैं। आवश्यक है कि प्रदेश में ऐसी सरकार बने जो किसान व व्यापारियों के हितों का ध्यान रखे और जनहित में कार्य करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+