अब रोबोट भी लेगा क्लास

इंटेल की एटम प्रौद्योगिकी से लैस नाओ ऐसा पहला रोबोट है जिसका इस्तेमाल एक मानक अनुसंधान मंच के तौर पर किया जाएगा। साथ ही इसका उपयोग विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक उपाय के तौर पर किया जाएगा। नाओ रोबोट में विजुअल प्रोग्रामिंग साफ्टवेयर कोरियोग्राफ और एक 3डी सिमूलेटर के साथ ही विभिन्न एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेसेज लगे हैं।
एल्डेबरान रोबोटिक्स के सीईओ ब्रूनो मैसोनियर ने कहा कि दस साल पहले लोगों को विश्वास नहीं था कि कंप्यूटर पढ़ाई..लिखाई करने की प्रक्रिया में एक शिक्षक का काम करेंगे। आने वाले वर्षो में रोबोट कक्षा के लिए उतने ही महत्वपूर्ण होंगे जितने कि आज कंप्यूटर हैं। इस तरह के अत्य आधुनिक रोबोट का आविष्कार मानव जाती के लिए एक बडी उपलब्धि है।












Click it and Unblock the Notifications