हिसार लाइव: कुलदीप बिश्नोई की जीत, जश्न में डूबा हिसार

सोमवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। यह चुनाव कांग्रेस के लिए काफी अहम है, क्योंकि चारों तरफ के वार झेल रही कांग्रेस का वर्चस्व डोल सकता है। मतगणना की ताज़ा स्थिति के लिए हरियाणा से हमारे रिपोर्टर रविंद्र सिंह दे रहे हैं लाइव अपडेट-
2:20 बजे। हिसार उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई की जीत। नजदीकी टक्कर के में अजय चौटाला दूसरे स्थान पर।
2:03 बजे। बिश्नोई के 3,37,088 वोट हो चुके हैं, जबकि चौटाला 3,12,619 पर चल रहे हैं। वहीं जयप्रकाश 1,34,629 पर हैं। अंत में बिश्नोई और चौटाला के बीच टक्कर हो सकती है। हालांकि उचाना, आदमपुर, बरवाला, हिसार, नलवा, भवानी खेड़ा में मतगणना पूरी हो चुकी है। उकलाना, नरनौंद और हांसी में मतगणना जारी है।
1:43 बजे। जीत के बेहद करीब पहुंच चुके कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी के पीले रंग से होली खेल कर जश्न मनाया। वहीं उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई ने मिठाईयां बांटी। बिश्नोई को अभी तक 3,30,000 वोट मिले हैं, जबकि चौटाला 2,98,000 पर चल रहे हैं। कांग्रेस के जयप्रकाश को 1,31,000 मिले हैं।
1:08 बजे। भाजपा-हजका गठबंधन की जीत करीब आती देख दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़े बनजे शुरू हो गये हैं। बिश्नोई 3,05,000 से ज्यादा वोट प्राप्त कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश की जमानत जब्त होने की कगार पर है। अगर जयप्रकाश 1,55,000 वोट से ज्यादा नहीं ला सके तो उनकी जमानत जब्त हो जायेगी। चौटाला इस समय
2,65,000 वोट पर हैं।
12:56 बजे। कुलदीप बिश्नोई करीब 40000 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके खाते में अब तक 2,96,000 वोट गिरे हैं, जबकि अजय चौटाला को 2,56,000 वोट मिले हैं। कांग्रेस को अब तक 1,12,000 वोट मिले हैं।
12:40 बजे। कुलदीप बिश्नोई 2,70,000 के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, उनके वोटों के बढ़ने की गति तेज है, जबकि चौटाला के वोटों के बढ़ने की गति धीमी पड़ गई है, जिस वजह से बीच का अंतर करीब 40 हजारे तक पहुंच गया है। चौटाला को अब तक 2,28,000 वोट मिले हैं, जबकि जयप्रकाश 1,02,000 पर हैं।
12:21 बजे। हिसार में कांग्रेस ने आखिरकार हार मान ली है। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि वो खुद इसकी समीक्षा करेंगे। हालांकि उन्होंने इसमें अन्ना फैक्टर के होने से इनकार किया है।
12:13 बजे। इनेलो के अजय चौटाला तेजी से कुलदीप बिश्नोई के करीब आ रहे हैं। माना जा रहा है कि मतगणना के अंतिम दौर में दोनों के बीच टक्कर हो सकती है। पिछले डेढ़ घंटे से दोनों के बीच का अंतर 30 हजार वोटों के करीब बना हुआ है। कुलदीप बिश्नोई 2,26,854 वोट पर जबकि चौटाला 1,97,127 वोटों पर हैं। जयप्रकाश के 82,569 वोट हैं।
12:09 बजे। कुलदीप बिश्नोई 2,14,000 वोटों से सबसे आगे हैं। वहीं अजय चौटाला 1,89,000 पर अजय चौटाला हैं जबकि जयप्रकाश 79,000।
11:56 बजे। जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे कुलदीप बिश्नोई के 2,06,668 वोट पूरे, अजय चौटाला को 1,74,032 वोट मिले हैं। अंतिम दौर में दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिख सकती है। वहीं कांग्रेस के वोटों की गिनती काफी धीमी गति से ऊपर चढ़ रही है। उनके अभी तक 79,096 वोट हुए हैं।
11:46 बजे। भाजपा-हजका गठबंधन के कुलदीप दो लाख वोटों के करीब पहुंच चुके हैं। उनके अब तक 1,97027 वोट हो चुके हैं। वहीं अजय चौटाला 1,68,094 पर और जयप्रकाश 75,502 वोट पर हैं।
11:36 बजे। हांसी में कुलदीप बिश्नोई की जीत के बाद ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गये हैं। पूरी मतगणना में वो इस समय 1,64000 वोटों से सबसे आगे हैं। वहीं अजय चौटाला कुछ इलाकों में बिश्नोई से आगे होने के कारण उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वो इस समय 1,42,000 वोटों पर चल रहे हैं। वहीं जयप्रकाश 62,000 पर हैं।
11:30 बजे। कुलदीप बिश्नोई का ग्राफ तेजी से ऊपर उठ रहा है। वो इस समय 1,56,050 प्राप्त कर चुके हैं, जबकि अजय चौटाला तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें टक्कर नहीं दे पा रहे हैं। उन्हें 1,27,010 वोट मिले हैं। 56,535 वोटों पर चल रहे कांग्रेस के जयप्रकाश का हाल बेहाल है। हिसार शहर और हांसी में कुलदीप के समर्थकों ने अभी से दीवाली मनानी शुरू कर दी है। चारों तरफ पटाखे व आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया जा रहा है।
11:22 बजे: कुलदीप बिश्नोई 1,53,160 वोटों के साथ नंबर वन पर चल रहे हैं, अजय चौटाला 1,22,017 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और जय प्रकाश 50,020 वोट के साथ तीसरे स्थान पर।
11:11 बजे। हांसी में जीत के करीब कुलदीप बिश्नोई।
11:10 बजे। मतगणना का चौथा रांउड पूरा हो चुका है। हमारे रिपोर्टर के मुताबिक बिश्नोई 1,36,354 वोटों पर चौटाला 1,06,962 पर और जयप्रकाश 50,650 वोटों पर चल रहे हैं। । अब अगर जीत की बात करें तो कुलदीप बिश्नोई की जीत लगभग तय हो चुकी है। यह जीत टीम अन्ना के कांग्रेस विरोधी अभियान की वजह से मिली है, या जातिवाद के कारण, इस बात पर बहस शुरू हो चुकी है। आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।
11.01 बजे। भाजपा-हजका के कुलदीप बिश्नोई को 32000 वोटों की लीड मिल चुकी है। वो इस समय 1,29,000 वोटों पर चल रहे हैं, जबकि अजय चौटाला 97,000 पर और जयप्रकाश 46,000 वोटों के साथ सबसे पीछे हैं।
10:55 बजे। कुलदीप बिश्नोई के खाते में अभी तक 1,17238 वोट आ चुके हैं, जबकि अजय चौटाला 92,000 और जयप्रकाश 43,880 वोटों पर चल रहे हैं।
10:46 बजे। कुलदीप बिश्नोई 1 लाख वोटों के साथ एक लाख वोट के करीब पहुंच रहे हैं। वहीं अजय चौटाला 86,000 के साथ उनका पीछा कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के जय प्रकाश की हार लगभग तय हो चुकी है। जयप्रकाश को अब तक 42,000 वोट मिले हैं।
10:33 बजे। कुलदीप बिश्नोई 16717 मतों से आगे चल रहे हैं। कुलदीप के खाते में अब तक 94,000 वोट आ चुके हैं, जबकि अजय चौटाला 77,000 वोट और जय प्रकाश को 37,000 वोट मिले हैं।
10:25 बजे। जनहित कांग्रेस- भाजपा के कुलदीप बिश्नोई 84,188 के साथ सबसे आगे हैं। इनेलो के अजय चौटाला 67,492 पर और कांग्रेस के जय प्रकाश 30,591 वोटों पर चल रहे हैं।
10:20 बजे। ताज़ा अपडेट के मुताबिक हरियाणा जनहित कांग्रेस व भाजपा गठबंधन के कुलदीप बिश्नोई 72,318 पर, इंडियन नेशनल लोकदल के अजय चौटाला 54,632 पर और कांग्रेस के जयप्रकाश 26,895 वोटों पर चल रहे हैं।
10:10 बजे। तीसरे राउंड की मतगणना जारी है- कुलदीप बिश्नोई को अभी तक 52,230 वोट अभी तक मिले हैं। 43,900 वोट अजय चौटाला और 22,300 जयप्रकाश को मिले हैं। नलवा, हिसार, भवानी खेड़ा, आदमपुर और हांसी से कुलदीप बिश्नोई आगे हैं। वहीं उचाना, उपलाना और नारनौद से अजय चौटाला आगे हैं।
9:54 बजे। ताज़ा रुझानों के मुताबिक शहरी इलाके में कुलदीप बिश्नोई आगे चल रहे हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों मं अजय चौटाला आगे हैं।
ताज़ा रुझानों के मुताबिक बिश्नोई के खाते में 38,515 वोट, अजय चौटाला को 29,200 वोट और कांग्रेस के जयप्रकाश को 15001 वोट मिले हैं।
9:44 बजे। कुलदीप बिश्नोई अब 29942 वोटों के साथ आगे हैं। अभी तक के रुझान से अभी से स्पष्ट होने लगा है कि मतगणना के अंतिम दौर तक असली टक्कर इनेलो और हरियाण जनहित कांग्रेस के बीच होगी। कांग्रेस का पत्ता साफ होता दिख रहा है।
9:32 बजे। हांसी और उचाना और उपलाना में इनेलो के 3212 वोटों से अजय चौटाला आगे हैं।
9:30 बजे। दो राउंड की काउंटिंग के बाद पहला ताज़ा रुझान आया, जिसमें कुलदीप बिश्नोई 6851 मतों से आगे हैं।
9:00 बजे। कुलदीप बिश्नोई लगातार भारी मतों से आगे बढ़ते दिख रहे हैं।
8:30 बजे। इनेलो के कुलदीप बिश्नोई की अच्छी शुरुआत दिखी।
सुबह 8 बजे: मतगणना शुरू हुई। प्रमुख दल कांग्रेस से जयप्रकाश, इनेलो से अजय चौटाला, हरियाणा जनहित कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन से कुलदीप बिश्नोई के जीतने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications