अन्ना संग मैने भी लिखी कांग्रेस की हार की पटकथा: रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा कि सिर्फ अन्ना हजारे ही नहीं, इस चुनाव में हमारे कार्यकर्ता भी पूरी तरह से सक्रिय थे। बाबा रामदेव ने अन्ना इफेक्ट को दरकिनार करते हुए कहा कि उनकी टीम तो चुनाव के कुछ समय पहले ही पहुंची थी और वह भी सिर्फ तीन सदस्य जबकि मेरे 1000 कार्यकर्ता चुनाव के प्रारंभ से ही सक्रिय थे। बाबा रामदेव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से पंपलेट तक बाटें और कांग्रेस का जमकर विरोध किया।
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते करते बाबा रामदेव अचानक बोल बैठे कि अन्ना हजारे तो हमारे बाद हिसार पहुंचे थे। रामदेव ने कहा कि कांग्रेस अन्ना हजारे के चलते नहीं बल्कि अपने पापों के चलते हारी है। बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ लोकपाल बिल पर ही नहीं बल्कि काले धन के बारे में सोचना होगा। आपको बताते चलें कि अन्ना हजारे ने हिसार उप चुनाव में वीडियों फिल्म के जरिये कांग्रेस को वोट न देने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications