लोकपाल बिल पास करे कांग्रेस नहीं तो हिसार जैसा हाल होगा: केजरीवाल

अन्ना हजारे ने हिसार उपचुनाव से पहले जनता से अपील की थी कि कांग्रेस को वोट न करें। इसके साथ उन्होंने यह भी ऐलान किया था कि आने वाले समय में वे उन 5 राज्यों का दौरा भी करेंगे जहां चुनाव होने हैं। हिसार में हुए इन उपचुनावों में अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल जनता के बीच पहुंचे थे। अरविंद केजरीवाल हिसार के ही रहने वाले हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस को वोट न करने की अपील की थी।
उधर टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने कहा है कि हिसार उपचुनाव में जनता ने कुलदीप विश्णोई का साथ नहीं दिया है बल्कि भ्रष्टाचार का विरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।
फिलहाल हिसार के अभी तक जो नतीजे सामने आ रहे हैं। उसमें कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसकती हुई नजर आ रही है। यानिकि कांग्रेस के खिलाफ इस मुहिम में अन्ना हजारे को जनता का साथ मिला है। ऐसे में अगर कांग्रेस अन्ना हजारे के जनलोकपाल बिल पर विचार नहीं करती है तो आने वाले समय में उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications