गुजरात आईपीएस संजीव भट्ट को जमानत

गौरतलब है कि संजीव भट्ट ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गोधरा कांड के बाद एक बैठक में मुसलमानों को सबक सिखाने की बात कही थी। अपनी बात को साबित करने के लिए संजीव भट्ट ने कोर्ट में 2 हलफनामे भा दाखिल किए थे। एक हलफनामा उन्होंने अपने नाम से दिया था जबकि दूसरा हलफनामा उन्होंने अपने एक सहयोगी केडी पंत के नाम से दिया था। जिसके बाद केडी पंत ने आरोप लगाया था कि संजीव भट्ट पर आरोप लगाया था कि उनसे दबाव में हलफनामें पर साइन कराए गए थे।
इससे पहले नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने वाले संजीव भट्ट को निलंबित किया जा चुका था। उन्हें ड्यूटी से बिना बताए गायब रहने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। भट्ट की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने गृहमंत्री पी चिदंबरम को चिट्ठी लिखकर अपने पति की जान को खतरे की बात बताई थी।












Click it and Unblock the Notifications