भाजपा पूर्व विधायक समेत चौदह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की जांच शुरु

सिंह के अनुसार तत्कालीन पंजीयन रजिस्टार धर्मपाल, पटवारी राजेंद्र स्वामी और भू प्रबंध विभाग के निरीक्षक प्रताप सिंह पर धोखाधडी में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 167, 706, 420, 423, 466, 467, 468, 471, 477, और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। प्राथमिकी के अनुसार पंजाब के फरीदकोट निवासी ओमप्रकाश से फर्जी रजिस्टी करवाई गई। पावर आफ एटानमिक का उपयोग कर ओमप्रकाश ने जमीन बेची है लेकिन उन्हे तो बेचने का अधिकार ही नहीं था।
इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दूसरो पर आरोप लगाने वाली भाजपा खुद भष्टाचार के मुद्दे पर घिरती नजर आ रही है। पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे बीएस येदुरप्पा ने आरोपो से घिर जाने के कारण 31 जुलाई 2011 को राज्यपाल एचआर भारतद्वाज को अपना इस्तीफा सौपा था। और अब वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के करीबी एंव राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर भूमि हथियाने का आरोप लग रहा है। कौशिक ने आरोपों का खंडन किया और कहा है कि वह कहीं भी और किसी भी जमीन को हथियाने में शामिल नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications