शोरूम में लगी आंग से पचास लाख का माल खाक

मिली जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार गुप्ता का मेरठ - दिल्ली मुख्य मार्ग पर गुप्त गिफ्ट एम्पोरियम के नाम से शोरूम है। शोरूम में गिफ्टों के अलावा घड़ी, चश्मे, फ्रिज, वाशिंग, मशीन, कूलर और पंखे आदि इलेक्ट्रोनिक सामान बेचे जाते हैं। रविवार तड़के पांच बजे शोरूम से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। शोरूम मालिक को तुरंत मामले से अवगत कराया गया। कुछ ही देर में दमकल की पांच गाडि़यां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गईं।
मोदीनगर के अलावा मुरादनगर व गाजियाबाद से भी दमकल की गाडि़यां बुलाई गईं। करीब चार घंटे में दमकलकर्मियों ने तीन मंजिला शोरूम में लगी आग पर काबू पाया गया। आग के चलते एनएच 58 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था जिससे दो घंटे बाद यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारु हो पाई। अभी तक इस आगजनी से किसी के मरने या घायल होने की कोई सूचना नही मिली है मगर शोरूम के मालिक को खासा नुकसान उठाना पडा है। शोरूम मे लगी आंग से लगभग 50 लाख का माल जलकर खाक हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications