दिल्‍ली: लूट के लिए हुई थी सिपाही की हत्या

Delhi Constable murdered for loot
दिल्ली (ब्यूरो) । दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की शनिवार रात हुई लूट के लिए की गई थी। बदमाशों ने डूटी से घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के एक जवान की लूटपाट के दौरान आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। पुलिस को मौके से जवान का मोबाइल मिल गया है, लेकिन उसका पर्स गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पर्स गायब होने से पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे लूट का ही मामला है। देर रात सिपाही हरकेश मीणा (28) डूटी खत्म करने के बाद मालवीय नगर स्थित सेंट्रल लाइन जा रहा था।

आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन गेट संख्या दो के पास उससे बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने सिपाही की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। किसी ने पीसीआर को कॉल करके सूचित किया कि खून से लथपथ सिपाही सड़क पर पड़ा है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने बताया कि सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके से जवान का मोबाइल गायब था, लेकिन उसका मोबाइल वहीं से बरामद किया गया है।

आशंका है कि लूटपाट की नीयत से ही उसकी हत्या की गई है। फिलहाल, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। मूल रूप से राजस्थान निवासी हरकेश मीणा 2010 में ही दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। तीन दिन पूर्व ही हरकेश को पीसीआर से नरेला थाने में किया स्थानांतरित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+