केन्द्र सरकार को तिहाड़ में एसी लगवाना चाहिए: गडकरी

Nitin Gadkari
लखनऊ। पिछले कुछ वर्षों में गैर भाजपा दलों ने जनता को हर ओर से ठगा है। गरीबों, दलितों व ग्रामीणों के हक पर डाका डाला गया है। यदि इन लोगों को अपने अधिकारों की पूर्ति करनी है तो उन्हें भाजपा को उत्तर प्रदेश ही नहीं दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाना होगा। इसके लिए जनता को आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा का साथ देना होगा। यह अपील भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सोनभद्र में वनवासी, अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार रैली में की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को चाहिए कि तिहाड़ में एअर कंडीशन लगवा दे क्योंकि केन्द्रीय गृहमंत्री जैसे कई अन्य मंत्री वहां जा सकते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार घोटालों की सरकार है। उनका कहना है कि संचार मंत्री रहे ए. राजा ने केन्द्र सरकार की हकीकत जनता के सामने उजागर कर दी है। उन्होंने जो सच्चाई उजागर की उससे पता चलता है कि मंत्रियों ने कितने घोटालों को अंजाम देकर देश की जनता का पैसा लूटा है। उनका कहना है कि मंत्रियों के इसी भ्रष्टाचार के चलते कई और मंत्री जेल जाने की कतार में हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि तिहाड़ जेल में एसी लगवा दे क्योंकि जल्दी ही उसमें केन्द्रीय गृहमंत्री भी जा सकते है। क्योंकि यदि ऐसा होता है तो गृहमंत्री को वहां रहने में अधिक परेशानी नहीं होगी। उन्होने उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ बोला कि अपनी मूर्तियों एवं स्मारकों पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके मुख्यमंत्री मायावती दलित उत्थान के नाम पर आडम्बर कर रही हैं।

गडकरी ने कहा कि कांग्रेस और बसपा शासन ने सर्वाधिक नुकसान दलित आदिवासियों को पहुंचाया। गडकरी ने कहा कि सोनभद्र में हजारों मेगावाट बिजली पैदा करने के बाद भी यहां के लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। इस बारे में सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर उन्हें अब तक बिजली जैसी मूलभूत सुविधा क्यों नहीं मिली। सड़कों की हालत अत्यन्त दयनीय शिक्षा का स्तर निम्न है ऐसा क्यों?

उन्होंने इन समस्याओं के लिये कोई और नहीं बल्कि यहां के लोग स्वयं जिम्मेदार है क्योंकि यहां के लोगों द्वारा अपने अधिकारों के लिये अब तक कोई संघर्ष ही नहीं किया न ही आवाज उठायी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का यह नारा कि कांग्रेस आई नयी रोशनी लाई खोखला साबित हुआ है वर्तमान समय में देश में चारो तरफ अंधेरा ही अंधेरा है। गडकरी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास की राजनीति की जाती है। राजग की बाजपेई सरकार के समय में गांव का विकास हुआ गांव के लिये प्रधानमंत्री सड़क की योजना व अन्य योजनाये संचालित की गयी जो सरकार जाने के बाद ठप करा दी गयीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+