अन्ना के साथी केजरीवाल के घर पर Iघंटों चला हंगामा

Arvind Kejriwal
दिल्ली (ब्यूरो)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के सबसे निकट सहयोगी अरविंद केजरीवाल के कौशांबी स्थित घर पर शनिवार को टीम अन्ना के ही दो सदस्यों हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि आंदोलन के समय जितना भी धन इकट्ठा हुआ, उसका लेखा-जोखा नहीं है। सदस्यों के मांगे जाने पर भी खर्च का ब्योरा भी नहीं दिया जा रहा है। इससे दुखी टीम के दो सदस्यों श्री ओम व विपिन नैयर अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे औऱ उनके घर पर हंगामा किया। उनका कहना था कि अन्ना ने खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के लिए चंदा एकत्र करने से मना किया था। पर ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि यदि उसका हिसाब नहीं दिया जाता तो वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि टीम अन्ना के दो सदस्य श्रीओम व विपिन नैय्यर शनिवार सुबह १० बजे अरविंद केजरीवाल के कौशांबी स्थित आवास इंडियन एंगेस्ट करप्शन के ऑफिस के सामने पहुंचे और हंगामा किया। उनके साथ मीडिया के लोग भी साथ थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल व मनीष सिसौदिया ने एनजीओ बना रखी है, जिसके तहत वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के लिए चंदा इकठ्ठा कर रहे हैं। उनसे जब इस चंदे का हिसाब मांगा जाता है तो वे टाल जाते हैं। श्रीओम व नैय्यर ने कहा कि अन्ना टीम ने पहले सिर्फ करप्शन के विरोध में लोगों को जागरूक करने का ऐलान किया था। लेकिन चंदा बटोरे जाने से अब साबित हो रहा है कि केजरीवाल व सिसौदिया का एकमात्र उद्देश्य सिर्फ केंद्र सरकार को कमजोर करके अपना उल्लू सीधा करने का है। दोनों ने आरोप लगाया कि अरविंद व मनीष दोनों अन्ना हजारे के अभियान का अपने स्वार्थ के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके समर्थक मौके पर पहुंचे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का विरोध करने वालों के खिलाफ नारे लगाए। मौके पर कृषक इंटर कॉलेज मवाना के विद्यार्थी भी केजरीवाल से मिलने के लिए आए हुए थे।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने पहले ही कह दिया था कि उन्हें और उनकी टीम को फोन और एसएमएस के जरिये धमकियां मिल रही है। केजरीवाल के मुताबिक,शुक्रवार से उन्हें और उनके साथियों को कुछ अज्ञात लोग फोन और एसएमस कर रहे हैं, जिसमें उन्हें और उनके दफ्तर पर हमला करने की बात कही जा रही है। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि उन्होंन इस मुद्दे पर टीम अन्‍ना के सदस्‍यों से बातचीत करके फैसला किया है कि अगर सचमुच इस तरह के हमले होते हैं तो वे इसका जवाब नहीं देंगे क्योंकि वो कोई हिंसात्मक रवैया नहीं अपनाना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें हिसा का रास्ता नहीं सुहाता है क्योंकि इस माध्यम से कोई रास्ता नहीं निकलता है। फिर भी अगर कुछ लोगों को लगता है कि हम पर हमला करके वे इस देश से भ्रष्‍टाचार की समस्‍या से निपट सकते हैं तो हम उन्‍हें खुद पर हमला करने देंगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+