मंदी की आंधी में जल रही दुनिया, रोम में हिंसा

उधर यूरोपीय संघ और अंतरराष्टीय मुद्रा कोष के मितव्ययी कार्यक्रमों के खिलाफ हजारों लोग आज लिस्बन की सड़कों पर उतर आए। सड़कों पर इतनी भारी भीड़ इसलिए उतरी क्योंकि कुछ दिन पूर्व पुर्तगाल में दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार ने मितव्ययी बजट घोषित किया है। इसके अलावा स्पेन की राजधानी मैडिड में भी हजारों लोगों ने घरों से निकलकर स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और कारपोरेट क्षेत्रा में कटौती को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने वाले विकसित देशों में मंदी की आंधी ने हिंसा का रूप ले लिया है। इन देशों में आर्थिक असमानताएं पिछले कुछ समय से सामने आ रही हैं। इसके विरोध में अब लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इसका शिकार आर्थिक रूप से धनी देश अमेरिका भी हो गया है। जहां आर्थिक असमानताओं को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इतना ही नहीं इटली की राजधानी रोम में इस विरोध प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications