आरटीआई पर गर्व, नहीं होगा बदलाव: सलमान खुर्शीद

हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार के कामकाज की प्रणाली मजबूत हो। यह पूछे जाने पर कि आरटीआई कानून की समीक्षा हो सकती है, उन्होंने कहा इस कानून पर पुनर्विचार करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। खुर्शीद ने कहा अभी हम आरटीआई के अनुभव को आत्मसात कर रहे हैं और अब इस अनुभव को देखते हुए, मांगों के मद्देनजर, सहमति बनने के मद्देनजर हम कोई बदलाव कर सकते हैं। इसके बारे में आज मैं कुछ नहीं कर सकता है। उन्होंने आरटीआई कानून में बुनियादी बदलाव करने की संभावना से इंकार किया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आरटीआई के नियम की समीक्षा की बात कही थी। जिसके बाद इसे लेकर लंबी बहस शुरू हो गई थी। विरोधी पार्टियों ने आरटीआई की समीक्षा की बात पर सरकार का जमकर विरोध दिया था। जिसके बाद सरकार को अब इस मामले पर सफाई देनी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications