मायावती फिर ढूंढ़ने निकलीं सत्ता की 'मास्टर की'

मायावती ने पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों के दौरान पार्टी को अपनी मजबूत दावेदारी पेश करनी होगी जिसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को पूरी लगन से चुनाव में जुटना होगा। बीएसपी कार्यकर्ता पार्टी के अभियान को आगे बढ़ाने में तन, मन व धन से सहयोग करें।
मायावती ने अपने ऊपर लग रहे भ्रष्टाचारों के दरकिनार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने ही लोगो से बुरी तरह उलझी व परेशान है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण ही देश में गरीबी, मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है जिससे आम आदमी का जीवन समस्या ग्रस्त हो गया है। उन्होंने केन्द्र सरकार को लेकर आम लोगों में भारी आक्रोश है जिससे यह संभावना बन रही है कि संप्रग सरकार अपना निर्धारित कार्यकाल पूरा न कर पाये और देश में मध्यावधि चुनाव की नौबत आ जाए।
ऐसी परिस्थिति को ध्यान में रखकर पार्टी की गतिविधियों को देशभर में तेजी से आगे बढ़ाना होगा। पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी एवं अखिल भारतीय पार्टी पदाधिकारियों की में विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सुश्री मायावती ने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में सहयोग करें। बैठक में उन्होंने वर्तमान समय में पार्टी के जनाधार की जानकारी ली तथा यह भी पूछा कि आखिर क्षेत्रीय स्तर पर जनाधार बढ़ाने के लिए कौन सी गतिविधियां चल रही हैं।
उन्होंने पार्टी की प्रदेश इकाईयों के अध्यक्षों व प्रभारियों से कहा कि जो समस्याएं आ रही हों उन्हें दूर किया जाएं। उन्होंने पार्टी की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय नीति पर कार्य करने तथा लोगों को पार्टी से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि वह अनुशासन में रहें। सुश्री मायावती ने कहा कि विरोधी पार्टियां बसपा के अभियान को क्षति पहुंचाने के लिए कई प्रकार के प्रयास कर रही है ऐसे में आवश्यक है कि वरिष्ठi पदाधिकारी इस पर नजर रखें और सतर्क रहें।












Click it and Unblock the Notifications